रिश्तों ने तोड़ी इंसानियत की सारी हदें: मां-भाई-भाभी पर युवक को मौत के घाट उतारने की कोशिश, दोनों हाथ कटने का आरोप!

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं



टिहरी जनपद से सामने आई एक दिल दहला देने वाली घटना ने रिश्तों की पवित्रता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बालगंगा तहसील की बासर पट्टी के लस्यालगांव में एक युवक ने अपनी ही मां, भाई और भाभी पर जानलेवा हमले का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित का दावा है कि पहले उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और बाद में धारदार हथियारों से हमला कर उसके दोनों हाथ कटवा दिए गए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित अंग्रेज सिंह पुत्र स्वर्गीय गजे सिंह का आरोप है कि परिवार में चल रहे विवाद के बाद उसकी मां जेठी देवी और भाभी ने मुंबई में होटल में काम कर रहे उसके बड़े भाई पूरब सिंह को गांव बुलाया। शुक्रवार देर रात गांव पहुंचते ही तीनों ने मिलकर उस पर चाकू और अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
अंग्रेज सिंह का कहना है कि हमले के दौरान उसके दोनों हाथों पर लगातार वार किए गए, जिससे हाथों की हड्डियां बाहर निकल आईं। इतना ही नहीं, उसके गले पर भी धारदार चाकू से वार किया गया। गंभीर रूप से घायल अंग्रेज सिंह शनिवार सुबह से दोपहर तक गांव में असहनीय दर्द से तड़पता रहा।
बाद में उसी का भाई पूरब सिंह उसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर लेकर पहुंचा, जहां से डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर कर दिया।

श्रीनगर बेस अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक की स्थिति को अत्यंत नाजुक बताते हुए उसके दोनों हाथ काटने का निर्णय लिया। उपचार के बाद अगले दिन उसे घर भेज दिया गया।
घटना के बाद पीड़ित किसी तरह गांव पहुंचा और मंगलवार को चमियाला पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद थाना घनसाली में अंग्रेज सिंह की तहरीर के आधार पर उसके भाई पूरब सिंह और भाभी अंजली देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Vinod
Author: Vinod

Leave a Comment

  • Digital Griot

बीमार होने पर अगर कोई पीआरडी जवान अस्पताल में भर्ती रहता है तो अब छह महीने तक उसका मानदेय नहीं रोका जाएगा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए हैं।