रुद्रप्रयाग के फाटा में बनेगी नई पार्किंग, ग्रामीणों की पहल से मुख्यमंत्री की घोषणा को मिला आधार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


फाटा क्षेत्र को जल्द ही एक नई पार्किंग सुविधा मिलने जा रही है, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई इस घोषणा को अब प्रशासनिक स्तर पर अमलीजामा पहनाया जा रहा है।

इसी क्रम में जिले के मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी.एस. खाती ने फाटा के रविग्राम में उस भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया, जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने स्वेच्छा से पार्किंग निर्माण हेतु प्रशासन को देने की पेशकश की है।

डॉ. खाती ने बताया कि पहले यह परियोजना वनभूमि के कारण अटकी हुई थी, लेकिन ग्रामीणों की सकारात्मक पहल ने इसे नया रास्ता दे दिया। निरीक्षण के दौरान पाई गई भूमि को लगभग 150 से अधिक वाहनों की पार्किंग के लिए उपयुक्त माना गया है।

इस सराहनीय सहयोग से न सिर्फ मुख्यमंत्री की घोषणा धरातल पर उतरेगी, बल्कि चारधाम यात्रा मार्ग पर ट्रैफिक की समस्या को भी काफी हद तक कम किया जा सकेगा।

Vinod
Author: Vinod

Leave a Comment

  • Digital Griot