‘नंदा-गौरा महोत्सव’ बेटी ब्वारी आवा उत्तराखंड तै अगनि बढ़ावा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए सीएम धामी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने आज गौचर, चमोली में ‘नंदा-गौरा महोत्सव’ बेटी ब्वारी आवा उत्तराखंड तै अगनि बढ़ावा कार्यक्रम में सम्मिलित होकर क्षेत्र के विकास हेतु 300 करोड़ रुपए से अधिक लागत की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसके उपरांत शक्ति स्वरुपा कन्याओं की सम्पूर्ण विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

फिर विभिन्न विभागीय एवं महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। साथ ही महिलाओं के साथ चरखा चलाया, पहाड़ की पारंपरिक चक्की (जांदरा) चलाई, उलख्यारे (ओखली) में पारंपरिक रुप से गिंज्याली (मूसल) से धान की कुटाई की।
इस दौरान उन्हें नीति माणा की महिलाओं ने विधानसभा में समान नागरिक संहिता पर बोली गयी कविता को भोजपत्र पर लिख कर भेंट किया।

Leave a Comment

  • Digital Griot