दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में लेंगे शपथ नायब सैनी!

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हरियाणा में आज यानी बुधवार से नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। राज्य में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बना रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को बुधवार को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से चुनाव से पहले ही नायब सिंह सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री घोषित किया जा चुका था। 17 अक्टूबर को प्रधानमंत्री की मौजूदगी में नायब सैनी दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक की सभी तैयारियां पहले से ही पूरी की चुकी थी। बैठक सुबह 10 बजे के आसपास शुरू हुई थी। हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने सभी पार्टी विधायकों को लगातार दो दिन चंडीगढ़ में रहने को कहा था।

बंद कमरे में भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने की प्रक्रिया आरंभ हुई। हरियाणा में विधायक दल का नेता चुनने के लिए अमित शाह के स्वयं आने से चर्चाओं का बाजार गर्म था। कोई इसे मुख्यमंत्री बदलने की चर्चा के रूप में ले रहा था, तो कोई अनिल विज और राव इंद्रजीत की दावेदारी को उठने से पहले ही खारिज करने की अमित शाह की पावर के रूप में देख रहा था।

Leave a Comment

  • Digital Griot