देहरादून में 53 साल में पहली बार इतनी चली लू ।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

उत्तराखंड के कई शहरों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। चिंता की बात है कि गर्मी की वजह से लोगों का जमकर पसीना भी निकल रहा है। देहरादून में जून के महीने में सबसे ज्यादा गर्म दिनों का रिकॉर्ड भी इस बार टूट गया है।

यही नहीं, देहरादून में 53 साल में पहली बार इतनी लू चली थी।

यहां पहली बार लोगों ने जून के महीने के 13 दिन लू के बीच काटे। इन 13 दिनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। इससे पहले 1995 में 12 दिन तक देहरादून में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा था। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के चलते बुधवार को दून में लू से राहत मिल सकती है।

मंगलवार को देहरादून में पारा 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सोमवार को दर्ज तापमान 43.1 से कम रहा। बावजूद इसके यहां लोगों ने लू झेली। इससे पहले 1995 में पूरे जून के महीने में कुल 12 दिन तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा था।

तब 4 जून को दून का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री दर्ज किया गया था। जो 1902 के ऑलटाइम रिकॉर्ड (43.9 डिग्री सेल्सियस) से कम था। इस बार जून महीने में अभी तक सर्वाधिक तापमान सोमवार को 43.1 डिग्री दर्ज किया गया था।

Vinod
Author: Vinod

Leave a Comment

  • Digital Griot