28वीं अखिल भारतीय वन क्रीड़ा प्रतियोगिता-2025 का भव्य शुभारंभ सीएम धामी बोले, वन कर्मी ही पर्यावरण के सच्चे प्रहरी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर में 28वीं अखिल भारतीय वन क्रीड़ा प्रतियोगिता-2025 का रंगारंग शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में मार्चपास्ट, मशाल प्रज्ज्वलन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि “वन कर्मी हमारे जंगलों और पर्यावरण के सच्चे प्रहरी हैं। उत्तराखंड न सिर्फ खेल के क्षेत्र में बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी देश का अग्रदूत बन रहा है।”

देशभर से 42 टीमों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया है। पहले दिन के मुकाबलों में छत्तीसगढ़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 5 स्वर्ण पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता के दौरान खेल भावना, टीमवर्क और पर्यावरण जागरूकता का सुंदर संगम देखने को मिला।

Vinod
Author: Vinod

Leave a Comment

  • Digital Griot