गढ़वाल मंडल विकास निगम की (जीएमवीएन) केदारनाथ यात्रा मार्ग पर कैंप लगाने की तैयारी!

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चार -धाम यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। तीर्थ यात्रियों को सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) ने केदारनाथ यात्रा मार्ग पर कैंप लगाने का फैसला लिया है

इन कैंपों में तीर्थ यात्रियों को किफायती दामों में रहने की सुविधा मिलेगी।

गौरीकुंड से शुरू होने वाली केदारनाथ धाम की पैदल यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों को रहने की सुविधा मिले इसके लिए जीएमवीएन की ओर से चार लोगों की क्षमता वाले कैंप लगाए जाएंगे। इनका किराया 2000 से 2500 रुपये के बीच में रहेगा। इसके लिए जीएमवीएन की ओर से यात्रा मार्ग पर जगह चिह्नित की जा रही है। निगम के सहायक महाप्रबंधक राकेश सकलानी ने बताया, यात्रा मार्ग पर जगह चिह्नित करने के लिए कुछ दिन पहले उन्होंने कर्मचारियों के साथ केदारनाथ धाम का जायजा लिया था।

बताया, पैदल मार्ग में लोगों को रहने की सुविधा मिले, इसके लिए चिह्नित जगहों पर छोटे-छोटे कैंप लगाए जाएंगे।

Vinod
Author: Vinod

Leave a Comment

  • Digital Griot

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय नित्यानंद स्वामी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया!