मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विधायकों की मुलाकातों का दौर लगातार जारी है। इसी क्रम में डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला और लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने आज मुख्यमंत्री आवास पर भेंट की।
दोनों विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में चल रही विकास योजनाओं और नई परियोजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने विधायकों को आश्वस्त किया कि संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाएंगे ताकि क्षेत्रीय विकास कार्यों को गति मिल सके।










