संविधान की मूल भावना से सबसे ज़्यादा छेड़छाड़ कांग्रेस ने की: मथुरा दत्त जोशी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से शुरू हुई कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ रैली’ अब पूरे प्रदेश में विधानसभा स्तर पर चलाई जाएगी। इस बीच भाजपा नेता मथुरा दत्त जोशी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अगर किसी पार्टी ने संविधान की मूल भावना से सबसे ज्यादा छेड़छाड़ की है, तो वह कांग्रेस है।

उन्होंने आरोप लगाया कि 1951 से लेकर 2014 तक कांग्रेस ने बार-बार संविधान में ऐसे संशोधन किए, जो उसकी राजनीतिक सुविधा के अनुसार थे और इससे संविधान की मूल आत्मा प्रभावित हुई। मथुरा दत्त जोशी ने कांग्रेस की रैली को केवल एक राजनीतिक नाटक बताते हुए कहा कि आज जो लोग संविधान की बात कर रहे हैं, उन्होंने ही दशकों तक उसकी मर्यादा को चोट पहुंचाई है।

Leave a Comment

  • Digital Griot