प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे पर कांग्रेस ने मांगा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का इस्तीफा, भाजपा का करारा पलटवार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

देहरादून: कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने नैतिकता के आधार पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग की है। इस पर भाजपा प्रवक्ता विपिन कैंथोला ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाली कांग्रेस को पहले खुद अपने इतिहास पर नजर डालनी चाहिए।

भाजपा प्रवक्ता ने उत्तराखंड आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि जब आंदोलनकारियों पर बर्बरता हुई थी, तब कांग्रेस की नैतिकता कहां चली गई थी? उस समय केंद्र में कांग्रेस की सहयोगी सरकार थी और उत्तराखंड के कई नेता केंद्रीय राजनीति में थे, लेकिन तब किसी ने इस्तीफा नहीं दिया।

उन्होंने कांग्रेस नेता गणेश गोदियाल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जब उन्होंने स्थानीय निवासियों के खिलाफ अपशब्द कहे, तब कांग्रेस की नैतिकता क्यों गायब थी? इसके अलावा, उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस राजीव गांधी फाउंडेशन के लिए चीन से पैसा लेती रही है, लेकिन तब इन्हें नैतिकता याद नहीं आई।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस को भाजपा को नैतिकता का पाठ पढ़ाने से पहले खुद अपने गिरेबान में झांकना चाहिए और पहले खुद नैतिकता का पालन करना सीखना चाहिए।

Leave a Comment

  • Digital Griot