सीएम धामी ने आज ग्राम विकास विभाग में चयनित 394 ग्राम विकास अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये .

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने आज मुख्य सेवक सदन में ग्राम्य विकास विभाग में चयनित 394 ग्राम विकास अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विश्वास जताया कि सभी प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जनसेवा करेंगे।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार तेज गति से विभागों में रिक्त पदों को भरने का कार्य कर रही है। युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए हम ऐतिहासिक सख़्त नकल विरोधी कानून लेकर आए, जिसका परिणाम है कि आज सभी प्रतियोगी परीक्षाएं पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न हो रही हैं।

Vinod
Author: Vinod

Leave a Comment

  • Digital Griot

प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय नित्यानंद स्वामी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया!