पतंजलि विश्वविद्यालय में 62वें अखिल भारतीय शास्त्रोत्सव का आयोजन सीएम धामी हुए शामिल!

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं



केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली की ओर से पतंजलि विश्वविद्यालय में 62वें अखिल भारतीय शास्त्रोत्सव का आयोजन किया गया। आज शास्त्रोत्सव के समापन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  भी पहुंचे।

इस अवसर पर सीएम धामी ने संस्कृत ग्राम योजना का शुभारंभ किया। साथ ही सत्र को संबोधित करते हुए सनातन संस्कृति एवं भारतीय आध्यात्मिक विज्ञान के संबंध में अपने विचार रखे।

उन्होंने कहाँ कि देववाणी संस्कृत भारतीय संस्कृति, परंपरा और ज्ञान का आधार स्तंभ है। यह वह पवित्र भाषा है, जिसमें हमारे प्राचीन ग्रंथों वेद, उपनिषद, पुराण, महाकाव्य और शास्त्रों की रचना हुई है। संस्कृत का योगदान केवल धार्मिक ग्रंथों तक सीमित नहीं है, बल्कि विज्ञान, गणित, चिकित्सा, खगोलशास्त्र और दर्शनशास्त्र जैसे विषयों में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक जी, योगगुरु स्वामी रामदेव जी, आचार्य बालकृष्ण जी समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

  • Digital Griot