मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी का “गांव चलो अभियान”.

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने “गांव चलो अभियान” के अंतर्गत जनपद चम्पावत के सीमांत क्षेत्र ग्राम ठाटा (लोहाघाट) पहुंचकर ग्रामवासियों से रात्रि चौपाल में संवाद करते हुए डबल इंजन सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से मिल रहे लाभ की जानकारी प्राप्त की। साथ ही स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी एवं उनके त्वरित निराकरण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
इसके उपरांत मां भगवती मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं राज्य की उन्नति हेतु प्रार्थना की। इस दौरान मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों के साथ खड़ी होली गायन व देव स्तुति में भी सम्मिलित हुए।

Vinod
Author: Vinod

Leave a Comment

  • Digital Griot