मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कतर से सकुशल वापस लौटे नौ सेना के पूर्व अधिकारी सौरभ वशिष्ट के देहरादून आवास पर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कतर से सकुशल देहरादून वापस लौटे नौ सेना के पूर्व अधिकारी सौरभ वशिष्ट के टर्नर रोड, देहरादून स्थित आवास पर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने सौरभ वशिष्ट को सम्मानित कर शुभकामनायें दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सौरभ की सकुशल रिहाई विश्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भारत की बढ़ती ताकत की पहचान है।

यही नहीं उनकी रिहाई मोदी है तो मुमकिन है का स्पष्ट उदाहरण भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सौरभ वशिष्ट लम्बे समय के बाद तमाम मुश्किलों का सामना कर वापस घर लौटे हैं, उनके परिवार के लिये यह अवसर दीपावली जैसा है।

Leave a Comment