मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून स्थित विधानसभा परिसर में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को देहरादून स्थित विधानसभा परिसर में विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को पारदर्शिता, त्वरित कार्य प्रणाली और सेवा भाव से काम करने के निर्देश दिए।


मुख्यमंत्री धामी ने विधानसभा सचिवालय, मंत्री कक्षों और प्रशासनिक दफ्तरों का निरीक्षण कर उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अभिलेख प्रबंधन, डिजिटलीकरण और जनप्रतिनिधियों व आमजन से जुड़े कार्यों की स्थिति की समीक्षा की।

सीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप पारदर्शिता और तेजी से कार्य निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार जनता को सुगम और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा कार्यकलापों को तकनीकी दृष्टि से और अधिक सक्षम व आधुनिक बनाने पर भी जोर दिया।

निरीक्षण में मौजूद रहे – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, विधानसभा सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारी।

Vinod
Author: Vinod

Leave a Comment

  • Digital Griot

बीमार होने पर अगर कोई पीआरडी जवान अस्पताल में भर्ती रहता है तो अब छह महीने तक उसका मानदेय नहीं रोका जाएगा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए हैं।