होली मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शिरकत की|

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

होली मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शिरकत की|

जिस तरह से पूरे विश्व में ब्रज की होली प्रसिद्ध है वैसे ही उत्तराखंड के कुमाऊं के होली के भी अपने ही अलग रंग हैं| यहां बसंत पंचमी से होली की शुरुआत हो जाती है|

अब होली के लिए कुछ ही दिन रहे हुए हैं ऐसे में पूरा उत्तराखंड प्रकृति के रंगों के साथ रंगीन नज़र आता है| जगह- जगह होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं|

ऐसी एक होली मिलन कार्यक्रम जो चम्पावत में आयोजित हुआ जिसमें सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शिरकत की|

मुख्यमंत्री ने अपनी विधानसभा की स्थानीय महिलाओं के साथ खड़ी होली के गीतों के साथ नृत्य भी किया और सभी को होली की शुभकामनाएं भी दी|

इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चम्पावत में न्याय के देवता गोल्ज्यू देवता के दर्शन भी किए और देश- प्रदेश की सुख- समृद्धि की कामना की|

Leave a Comment