



भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘सौगात-ए-मोदी’ अभियान के तहत देशभर के 32 लाख वंचित मुस्लिम परिवारों को ईद किट वितरित करने की पहल की है। इस क्रम में उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने अपने आवास पर सैकड़ों महिलाओं, पुरुषों और बच्चों को यह किट भेंट की।
भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा संचालित इस अभियान के तहत जरूरतमंद परिवारों को विशेष किट दी जा रही है, जिसमें महिलाओं के लिए सूट, पुरुषों के लिए कुर्ता-पायजामा, खाने-पीने का सामान जैसे दाल, चावल, आटा, सेवई, दूध, सरसों तेल, चीनी, मेवा और खजूर शामिल हैं।
इस अभियान का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को त्योहार की खुशियों में शामिल करना और जरूरतमंदों की मदद करना है।