सिंगटाली मोटर पुल निर्माण की मांग को लेकर विकास नेगी के नेतृत्व में जोरदार धरना, भाजपा सरकार को चेतावनी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


गढ़वाल और कुमाऊं को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी सिंगटाली मोटर पुल के निर्माण की मांग को लेकर यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में आज बड़ा आंदोलन देखने को मिला। उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों और क्षेत्रीय जनता ने मिलकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।

विकास नेगी ने अपने संबोधन में कहा कि सिंगटाली मोटर पुल वर्षों से उपेक्षा का शिकार रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले आठ वर्षों से राज्य में भाजपा की सरकार और पिछले पच्चीस वर्षों से यमकेश्वर क्षेत्र में भाजपा के ही प्रतिनिधि चुने जा रहे हैं, फिर भी क्षेत्र के इस अहम पुल का निर्माण अभी तक शुरू नहीं हुआ।

नेगी ने सरकार पर केवल डी.पी.आर. बनाने की बात कर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया और कहा कि वास्तविक कार्यवाही आज तक नहीं हुई है। उन्होंने सरकार को चेताते हुए कहा कि यदि जल्द पुल निर्माण की ठोस कार्रवाई नहीं होती, तो कांग्रेस पार्टी और क्षेत्रीय जनता मिलकर बड़े आंदोलन की दिशा में कदम उठाएंगे।

धरने में मौजूद जनता ने भी सरकार के प्रति रोष प्रकट करते हुए कहा कि वर्षों से विकास की उम्मीद में बैठे लोग आज भी केवल वादों के सहारे जी रहे हैं।

धरना प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन जनता में सरकार के प्रति गहरा असंतोष देखने को मिला। अब देखना होगा कि भाजपा सरकार जनता की इस चेतावनी को कितना गंभीरता से लेती है।

Vinod
Author: Vinod

Leave a Comment

  • Digital Griot

बीमार होने पर अगर कोई पीआरडी जवान अस्पताल में भर्ती रहता है तो अब छह महीने तक उसका मानदेय नहीं रोका जाएगा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए हैं।