देहरादून में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई — 36 वाहन सीज, 60 से अधिक चालान ट्रैफिक बाधित करने वालों पर सख्ती

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


राजधानी देहरादून में परिवहन विभाग ने मंगलवार को ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए बड़ी कार्रवाई की। विभाग की संयुक्त टीमों ने शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया।

अभियान के दौरान सड़क पर गलत तरीके से पार्किंग कर जाम पैदा करने वाले 36 वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। वहीं, यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 60 से अधिक वाहनों के चालान काटे गए।

अधिकारियों ने बताया कि भारी वाहन और गलत पार्किंग शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहे थे और सड़क सुरक्षा के लिए लगातार खतरा बने हुए थे।

विभाग का कहना है कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया जा सके।

Vinod
Author: Vinod

Leave a Comment

  • Digital Griot

बीमार होने पर अगर कोई पीआरडी जवान अस्पताल में भर्ती रहता है तो अब छह महीने तक उसका मानदेय नहीं रोका जाएगा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए हैं।