दिल्ली में हुए विस्फोट की घटना के बाद देहरादून पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए शहर के विभिन्न इलाकों में फ्लैगमार्च निकाला गया।
एसएसपी देहरादून के निर्देशन में पुलिस और पीएसी के संयुक्त दल ने प्रेमनगर, ऋषिकेश, पटेलनगर, कोतवाली और राजपुर क्षेत्रों में फ्लैगमार्च किया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने खुद मोर्चा संभालते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की।
पुलिस ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। फ्लैगमार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम रखना और सतर्कता का संदेश देना है।










