केदारनाथ यात्रा में ओवर रेट वसूली पर सख्ती, घोड़ा-खच्चर संचालकों को प्रशासन की चेतावनी!

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं



केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान घोड़ा-खच्चर संचालकों द्वारा ओवर रेट वसूलने और यात्रियों से अभद्रता की बढ़ती शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। यात्रियों की असुविधा और शिकायतों को देखते हुए प्रशासन ने संचालकों को सख्त चेतावनी दी है कि यदि कोई तय दर से अधिक किराया वसूलते या दुर्व्यवहार करते पाया गया, तो उसके लाइसेंस तत्काल रद्द कर दिए जाएंगे और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

यात्रा व्यवस्था की निगरानी और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने म्यूल टास्क फोर्स को भी तैनात कर दिया है। यह टास्क फोर्स यात्रा मार्गों पर सक्रिय रहकर घोड़ा-खच्चर सेवाओं की नियमित निगरानी करेगी।

प्रशासन ने सभी संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित दर सूची को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करें, यात्रियों से शालीनता से व्यवहार करें और किसी भी तरह की अनियमितता से बचें। यह सख्ती तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और सम्मानजनक यात्रा अनुभव सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है।

Vinod
Author: Vinod

Leave a Comment

  • Digital Griot