उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था चरम पर है। बद्रीनाथ धाम में हर दिन भारी संख्या में भक्त बद्री विशाल के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
चारधाम यात्रा अपने अंतिम चरण में है और 25 नवंबर को बद्रीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। कपाट बंद होने से पहले तीर्थनगरी में जबरदस्त श्रद्धालु भीड़ उमड़ रही है।
ठिठुरन भरी ठंड और ऊंचाई वाले इलाके की कठिनाइयों के बावजूद भक्तों में उत्साह देखने लायक है। स्थानीय प्रशासन और मंदिर समिति ने दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए हैं।










