बेटियों के सम्मान से कोई समझौता नहीं, अन्याय और धमकी के खिलाफ धामी सरकार का सख्त संदेश!

 

संवेदनशील नेतृत्व की पहचान—जब एक बेटी की पीड़ा सीधे मुख्यमंत्री तक पहुँची, तो मुख्यमंत्री ने स्वयं फोन कर दिया सुरक्षा और न्याय का भरोसा।

उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami जी ने कथित वायरल ऑडियो प्रकरण का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए पीड़ित बालक राम जी की बेटी दीक्षा से फोन पर सीधी वार्ता की और पूरे परिवार को हरसंभव सहयोग, सुरक्षा एवं न्याय का भरोसा दिलाया।

कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह तथा राजपाल सिंह से जुड़े इस कथित प्रकरण में मुख्यमंत्री जी ने एसएसपी को निष्पक्ष जांच एवं नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। Click Here

सत्ता का वास्तविक अर्थ केवल शासन करना नहीं, बल्कि पीड़ित की आवाज बनना और उसके सम्मान की रक्षा करना भी है।

मुख्यमंत्री धामी जी ने एक बार फिर स्पष्ट संदेश दिया है कि उत्तराखंड में किसी भी बेटी, बहन या परिवार को भय और असुरक्षा के माहौल में जीने के लिए मजबूर नहीं होने दिया जाएगा।

 

बेटियों का सम्मान सर्वोपरि है, कानून से ऊपर कोई नहीं!

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *