मुख्यमंत्री आवास में ग्राम प्रधानों की शिष्टाचार भेंट, ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान पर जोर
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास में विभिन्न ग्राम सभाओं के ग्राम प्रधानों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान ग्रामीण विकास, स्थानीय समस्याओं और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान ग्राम प्रधानों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसमस्याओं के समाधान जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
इस मुलाकात का प्रमुख उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को शासन स्तर तक पहुंचाना और उनके समाधान की दिशा में सार्थक पहल करना रहा।
ग्राम प्रधानों ने ग्रामीण विकास की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

NATION 9 TODAY | आम जनता की आवाज









