कुमाऊँ मंडल के बाद अब गढ़वाल मंडल में भी हवाई सेवाओं का नया अध्याय शुरू हो गया है

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पहाड़ों को मजबूत एयर कनेक्टिविटी से जोड़ने का संकल्प अब तेजी से साकार हो रहा है। कुमाऊँ मंडल के बाद अब गढ़वाल मंडल में भी हवाई सेवाओं का नया अध्याय शुरू हो गया है। बीते शनिवार को जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून, टिहरी, श्रीनगर और गौचर के लिए हवाई सेवा का शुभारंभ किया गया। इन नए रूटों के शुरू होने से पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (उड़ान) के तहत 6-सीटर हेली सेवा की शुरुआत की गई है, जो गढ़वाल मंडल के प्रमुख शहरों को सीधे राजधानी से जोड़ेगी। यह सेवा देहरादून से नई टिहरी के कोटी कॉलोनी हेलीपैड, श्रीनगर और गोचर के लिए प्रतिदिन दो उड़ानें संचालित करेगी। इससे यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी आएगी और पहाड़ी क्षेत्रों में आवागमन अधिक सुविधाजनक होगा।

राज्य सरकार का कहना है कि इन सेवाओं से न केवल पहाड़ी इलाकों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, बल्कि पर्यटन, रोजगार, और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में भी बड़ा सुधार होगा।

यात्रा कर रहे यात्रियों ने बताया कि इस हेली सेवा से सफर आसान होने के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा, स्थानीय लोगों के लिए तेज आवाजाही और व्यापारिक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिली है।

Vinod
Author: Vinod

Leave a Comment

  • Digital Griot

बीमार होने पर अगर कोई पीआरडी जवान अस्पताल में भर्ती रहता है तो अब छह महीने तक उसका मानदेय नहीं रोका जाएगा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए हैं।