सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों से की विशेष अपील!

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से शुरू हुआ यह अभियान आज जन-जन की भागीदारी से राष्ट्रभक्ति का महाअभियान बन चुका है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, एकता और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि इस स्वतंत्रता दिवस पर सभी अपने घर, कार्यालय और दुकानों पर गर्व और सम्मान के साथ तिरंगा फहराएं और देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर सेनानियों को नमन करें।

Vinod
Author: Vinod

Leave a Comment

  • Digital Griot