चुनावी हार के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना, इलेक्टोरल प्रक्रिया में गड़बड़ी का लगाया आरोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चुनावी हार के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना, इलेक्टोरल प्रक्रिया में गड़बड़ी का लगाया आरोप

देहरादून – उत्तराखंड में लगातार चुनावी हार का सामना कर रही कांग्रेस अब ईवीएम हैकिंग के आरोपों से बचते हुए इलेक्टोरल प्रक्रिया में गड़बड़ी का मुद्दा उठा रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने नया बयान देते हुए कहा कि ईवीएम को लेकर कुछ तकनीकी दिक्कतें हैं, लेकिन उन्हें प्रूफ कर पाना मुश्किल हो रहा है।

अब कांग्रेस ने मतदाता सूची में नाम काटने और जोड़ने की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए हैं। करण माहरा ने कहा कि नाम जोड़ने और काटने का कानून फिजिकल प्रक्रिया पर आधारित है, जिसके लिए बीएलओ (ब्लॉक लेवल ऑफिसर) को लोगों के पास जाना पड़ता है। उन्होंने दावा किया कि फाइनल नॉमिनेशन के बाद मतदाता सूची में बदलाव हो रहे हैं, जिससे चुनाव परिणाम प्रभावित हो सकते हैं। कांग्रेस ने अब इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाने और गड़बड़ियों को उजागर करने की बात कही है।

भाजपा संगठन को मजबूत करने में जुटी:
जहां कांग्रेस चुनावी हार के बाद भाजपा पर षड्यंत्र रचने का आरोप लगा रही है, वहीं भाजपा अपनी संगठनात्मक मजबूती पर ध्यान केंद्रित कर रही है। कांग्रेस का कहना है कि वे जल्द ही इस मामले को जनता के सामने लाएंगे और इसकी सच्चाई उजागर करेंगे।

अब देखना होगा कि कांग्रेस का यह नया आरोप जनता को कितना प्रभावित करता है और भाजपा इस पर क्या प्रतिक्रिया देती है।

Leave a Comment

  • Digital Griot