भारतीय धार्मिक एकता परिषद ने गौरव डिंडिया को बनाया प्रदेश संगठन महासचिव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भारतीय धार्मिक एकता परिषद ने वरिष्ठ समाजसेवी गौरव कुमार डिंडिया को बनाया उत्तराखंड का प्रदेश महासचिव

भारतीय धार्मिक एकता परिषद ने वरिष्ठ समाजसेवी गौरव कुमार डिंडिया को उत्तराखंड का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। यह निर्णय संगठन की सर्वसम्मति से लिया गया, जिसमें गौरव कुमार की समाजसेवा के प्रति समर्पण और योगदान को महत्वपूर्ण माना गया।

गौरव कुमार ने कहा, “हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और हमारे देश की विविधता और संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य राष्ट्रहित में कार्य करना और सभी धर्मों के लोगों को एक साथ लाना है।”

संगठन के संरक्षक मंडल सदस्य विपिन कैंथोला ने कहा, “हम राष्ट्रवाद की बात करते हैं और संगठन सबके कल्याण के विषय पर चर्चा करता है। हमारी पूजा पद्धति भले ही अलग हो, लेकिन हमारा मुख्य उद्देश्य सबका कल्याण है।”

भारतीय धार्मिक एकता परिषद का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति से उपजे सभी धर्मों के लोगों को एक साथ लाना और देशहित में कार्य करना है। नई जिम्मेदारी के साथ, गौरव कुमार ने अपने समर्पण और मेहनत से संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया है।

गौरव कुमार की नियुक्ति पर संगठन के सदस्यों ने उन्हें बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन की प्रगति की उम्मीद जताई। संगठन का यह कदम भारतीय संस्कृति और धर्मों की एकता को और मजबूत करेगा।

Leave a Comment