नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे तो कांग्रेस खत्म हो जाएगी– हिमंता विश्व शर्मा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा का कहना है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे तो कांग्रेस खत्म हो जाएगी।

उन्होंने राहुल गांधी पर भी तंज कसा और कहा कि अगर राहुल गांधी पाकिस्तान में चुनाव लड़ते हैं तो वे जरूर जीत जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि कुछ दिनों में कांग्रेस पर गांधी परिवार का कंट्रोल नहीं रहेगा।

हिमंता विश्व शर्मा पीएम मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी जीत के प्रति आश्वस्त नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की कांग्रेस पार्टी 20 या 22 सीटों तक सिमट जाएगी। वे इससे ज्यादा सीटें नहीं ला पाएंगे। हिमंता ने कहा कि राहुल गांधी खुद को कांग्रेस का मालिक समझते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की उम्र 55 साल की हो गई है लेकिन उनके अंदर कोई मेच्योरिटी नहीं है। इस समस्या के बारे में उनकी मां से पूछना चाहिए कि क्या दवाई खिला के रखा है कि ये बड़ा नहीं होते हैं।

कांग्रेस के इस आरोप कि बीजेपी तीसरी बार चुनाव जीतेगी तो संविधान को बदल देगी, इस सवाल पर हिमंता विश्व शर्मा ने कहा कि संविधान फाड़ने का काम कांग्रेस ने किया। संविधान की प्रस्तावना को किसने छेड़ा?.. कांग्रेस ने.. इमरजेंसी के दौरान भी संविधान पर हमला हुआ। उन्होंने कहा कि संविधान पर अगर खतरा हो सकता है तो वो कांग्रेस पार्टी से ही हो सकता है।

Leave a Comment