बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की भावुकता पर कांग्रेस का कटाक्ष, बीजेपी विधायक ने किया बचाव।

Ganesh Godiyal

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की भावुकता पर कांग्रेस का कटाक्ष, बीजेपी विधायक ने किया बचाव।

9 अप्रैल को उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों में होने वाले मतदान के लिए प्रचार प्रसार का शोर आज थम रहा है, तमाम राजनेता जनता को अपनी और आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं, इसी कड़ी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट जोशीमठ में आयोजित एक जनसभा में कल फूट-फूट कर रोने लगे उन्होंने जनता से भावुक होकर अपील की है कि वह भाजपा के प्रत्याशी को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाएं । Read More...

वहीं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पौड़ी लोक सभा सीट से प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की भावुकता वालीअपील पर चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं, लेकिन इनकी आंखों में तब आंसू नहीं आये जब जोशीमठ में लोग बेघर हो रहे थे और रो रहे थे। तब वो हमारे लोगों को माओवादी बता रहे थे। आज हार के डर से वो आंसू बहा रहे हैं। Read More…

वही भाजपा विधायक विनोद चमोली ने महेंद्र भट्ट की भावुकता वाली अपील पर महेन्द्र भट्ट का पक्ष रखते हुए कहा महेन्द्र भट्ट पार्टी के जमीनी नेता है वो पार्टी से बचपन से जुड़े हुए है जिस सभा को सम्बोधित करते हुए वह भावुक हुए है वह उनका क्षेत्र है इसलिए वो भावुक हो कर अपनी पार्टी के प्रत्याशी को अधिक से अधिक मतों से जिताने की अपील कर रहे है ये हमारा मजबूत पक्ष है निश्चित ही जब कोई नेता अपनी जनता के साथ दिल से जुड़ा होता है तब कई बार भावुक भी हो जाता है….साथ ही विनोद चमोली ने कांग्रेस प्रत्याशी के द्वारा किये गए कटाक्ष पर बयान देते हुए कहा कांग्रेस हमारा विपक्षी दल है इसलिए हमारे प्रदेश अध्यक्ष के इस भावुकता जैसे मजबूत पक्ष को वो कमजोर करने का प्रयास कर रहे है लेकिन हमारी पार्टी के नेता ही अपनी जनता के लिए आँसू बहा सकते है कांग्रेस में या गणेश गोदियाल के पास ऐसा कोई नेता ही नही है जो अपनी जनता के लिए आँसू बहा सके जबकि कांग्रेस तो इस कोशिश में लगी है कि उनकी जमानत कैसे बचें।

 

 

 

मलिन बस्तियों को बचाना है तो कांग्रेस को वापस लाना होगा -धस्माना

 

Leave a Comment