देहरादून की कैंट विधानसभा में पूर्व सैनिकों और भाजपा कार्यकर्ताओ में झड़प,

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

देहरादून। उत्तराखण्ड की टिहरी लोकसभा के तहत वसंत विहार इलाके में पूर्व सैनिकों व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच गर्मागर्मी का वीडियो वॉयरल होने के बाद सियासत गर्मा गयी। यह वीडियो भाजपा की एक बैठक स्थल के बाहर हुई। मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा के केन्द्रीय नेता जनरल वी के सिंह चुनावी कार्यक्रम के तहत दून आये हुए थे। इस बीच, पूर्व सैनिक भी अपने संगठन से जुड़े बिंदुओं को लेकर मौके पर पहुंचे थे। पूर्व सैनिकों ने कार्यक्रम में अपने मुद्दे पढ़ने की अपील की। लेकिन उनके मुद्दे कार्यक्रम में नहीं पढ़े गए।

पूर्व सैनिकों ने कहा कि उन्होंने भाजपा विधायक को अपने मुद्दों की जानकारी दे दी थी। इसी मुद्दे पर गर्मागर्मी हो गयी। पूर्व सैनिकों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की तीखी झड़प भी हुई। जानकारी के मुताबिक पूर्व सैनिकों को सभास्थल से बाहर कर दिया गया। इसके बाद गेट पर जमकर तू तू मैं मैं हुई। एक दूसरे को धक्का मुक्की व अपशब्द भी बोले गए। इस घटना का वीडियो वॉयरल भी हुआ। गुस्से में पूर्व सैनिक यह भी कहते नजर आए की वे अंधभक्त नहीं है। और उन्हें कार्यक्रम में बुलाया गया था।वे भिखारी नहीं है।

Hitesh Kumar (Sr.Journalist)
Author: Hitesh Kumar (Sr.Journalist)

हितेश कुमार, पिछले 10 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने में योगदान किया है। उन्होंने मांस काम में डिग्री प्राप्त करके इस क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता को मजबूत किया है।

Leave a Comment

  • Digital Griot

बीमार होने पर अगर कोई पीआरडी जवान अस्पताल में भर्ती रहता है तो अब छह महीने तक उसका मानदेय नहीं रोका जाएगा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए हैं।