जेल से छूटे आप सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि शराब घोटाला भाजपा ने किया है।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दिल्ली  की राजनीति में शुक्रवार को आप और भाजपा नेताओं के बयानों और वार-पलटवार ने सियासी तपिश बढ़ा दी है। जेल से छूटे आम आदमी पार्टी (आप) सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि शराब घोटाला भाजपा ने किया है।

सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल को जेल भेजने के पीछे साजिश रची गई है। इसके जवाब में भाजपा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि संजय सिंह जमानत पर बाहर आए हैं, बरी नहीं हुए हैं। कोर्ट ने उन्हें इसी शर्त पर जमानत दी थी कि केस से जुड़े मामले पर नहीं बोलेंगे।


आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के तथाकथित शराब घोटाले में भाजपा के शामिल होने का आरोप लगाया है। ‘आप’ सांसद संजय सिंह ने कहा कि असली शराब घोटाला ईडी की जांच के बाद शुरू हुआ है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के लोग भी इसमें शामिल हैं। बीते 21 मार्च को इलेक्टोरल बॉन्ड का मामला सामने आते ही मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर लिया गया।

‘आप’ मुख्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली की दो करोड़ जनता को मुफ्त बिजली पानी, शिक्षा देने वाले केजरीवाल को गिरफ्तार करने के पीछे बहुत बड़ी साजिश रची गई है। उन्होंने दावा किया कि शराब कारोबारी और सांसद मगुंटा रेड्डी ने तीन और उसके बेटे राघव रेड्डी ने ईडी को सात बयान दर्ज कराए हैं। मगुंटा रेड्डी ने अपने दो बयान और राघव रेड्डी अपने छह बयान में केजरीवाल का नाम नहीं लिया है।



Leave a Comment

  • Digital Griot