त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति उत्तराखण्ड कार्यकारणी का गठन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

हरिद्वार 5 मार्च : त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के प्रदेश अध्यक्ष का त्यागी समाज के लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया, इसी दौरान प्रेस क्लब में त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के प्रदेश अध्यक्ष विशाल त्यागी ने प्रदेश की कार्यकारिणी  का गठन किया।

उन्होंने रविंद्र त्यागी को प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रिंस त्यागी को प्रदेश कोषाध्यक्ष, जयकुमार त्यागी को हरिद्वार नगर अध्यक्ष व हितेश त्यागी को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी।

उन्होंने सभी पदाधिकारीयो को समाज के हित में अच्छे कार्य करने की सलाह दी और समाज को नई दिशा देने का आह्वान किया |

इस दौरान त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज की प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा की अंशुल त्यागी भी मौजूद रही और उन्होंने आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी बात कही श्रीमती त्यागी ने कहा कि यदि कोई पार्टी हमारे समाज की उपपेक्षा करेगी तो यह समाज उस पार्टी का बहिष्कार करेगा और उन्होंने कहा है कि वह पार्टी से पहले समाज को वरीयता  देगी |

इस कार्यक्रम के दौरान बीके त्यागी संगठन के प्रदेश संरक्षकभी मौजूद रहे और उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों को शुभकामनाएं दी और उन्होंने सभी को यह स्पष्ट भी किया की जो दायित्व उनको मिले हैं सभी लोग उनका सच्ची निष्ठा के साथ निर्वाह करें |

Leave a Comment

  • Digital Griot