यूपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में सेंध लगाने की तैयारी में बैठे थे मुन्नाभाई, पुलिस के किया गिरफ्तार.

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

उत्तर प्रदेश में 60,244 सिपाही पदों की भर्ती के लिए परीक्षा चल रही है। शनिवार के दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। अब आज यानि रविवार को भी परीक्षा होनी है। प्रशासन इस परीक्षा के लिए बेहद ही सतर्क था और इसी का परिणाम हिया कि पुलिस के हत्थे कई सॉल्वर चढ़े।

यूपी पुलिस ने बताया कि उन्होंने 15, 16 और 17 फरवरी के दौरान कुल 122 मुन्नाभाईओं को गिरफ्तार या हिरासत में लिया है।
पुलिस ने बताया कि परीक्षा की सुचिता और पवित्रता बनाए रखने के लिए पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया हुआ था।इस अभियान के तहत 122 लोग पकडे गए हैं। उन्होंने कहा कि पहले दिन परीक्षा में गड़बड़ी की कोई सूचना नहीं मिली। शनिवार को दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से निपटी। बता दें कि आज भी परीक्षा दो पालियों में ही होगी।

उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि 15 फरवरी से 17 फरवरी को शाम 4:30 तक 14 जिलों से कुल 122 लोगों को पकड़ा गया। इस दौरान शनिवार को 96 लोग गिरफ्तार किए गए। इसमें सबसे ज्यादा 15 लोग शनिवार को एटा जिले से गिरफ्तार किए गए। इससे पहले 16 फरवरी को 21 लोगों को पकड़ा गया। वहीं 15 फरवरी को 5 लोगों को उठाया गया।

Leave a Comment

  • Digital Griot