रुद्रपुर में धाकड़ धामी का जबरदस्त रोड शो

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रपुर पहुंचकर रोड शो में हिस्सा लिया | इस रोड शो में हजारों की तादाद में लोग सड़कों पर उतरे और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का फूलों और मालाओं से स्वागत किया |

इस रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कृषि मंत्री श्री गणेश जोशी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, विधायक शिव अरोड़ा सहित कई लोग शामिल रहे|

इस हजारों की तादाद में जन सैलाब को देख कर ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की लोकप्रियता जनता के बीच बढ़ती जा रही है|

मुख्यमंत्री द्वारा जनहित में कराए गए उनके उत्कृष्ट कार्यो के उल्लेख कर जगह-जगह पर उनको सम्मानित किया गया | इस रोड शो के दौरान युवाओं में एक अच्छा खासा जोश देखा गया और युवाओं ने “धाकड़ धामी जिंदाबाद” के नारों से पूरे नगर को गुंजा दिया |

 

मुख्यमंत्री के द्वारा प्रदेश में किये जा रहे विकास के कार्यों से उत्तराखंड की जनता काफी खुश नजर आ रही है, तभी रुद्रपुर में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का जनता द्वारा जोरदार अभिनंदन और स्वागत किया गया है |

Leave a Comment