राज्य की 7 महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मिली हरी झंडी — मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में उच्चाधिकार प्राप्त व्यय समिति की बैठक सम्पन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं



मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में उच्चाधिकार प्राप्त व्यय समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश की विभिन्न विकास परियोजनाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। बैठक में कुल 7 महत्वपूर्ण परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई।

मुख्य सचिव ने सभी विभागों को परियोजनाओं में समयबद्धता, पारदर्शिता और उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

स्वीकृत परियोजनाओं में प्रमुख रूप से —

यूआईडीबी के हरिद्वार स्थित रोड़ी बेलवाला और सतीकुंड क्षेत्र विकास प्रोजेक्ट

ऋषिकेश आस्था पथ सौंदर्यकरण परियोजना

देहरादून–किमाड़ी–लंबीधार सड़क को इंटरमीडिएट लेन में अपग्रेड करने का प्रस्ताव

देहरादून में महाराणा प्रताप चौक से 6 नंबर पुलिया तक सड़क चौड़ीकरण

कुंभ एवं पेयजल विभाग द्वारा हरिद्वार में पुलिस कमांड कंट्रोल सेंटर व आवासीय भवन निर्माण परियोजनाएँ


इन परियोजनाओं को हरी झंडी मिलने से प्रदेश में बुनियादी ढांचे और शहरी विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Vinod
Author: Vinod

Leave a Comment

  • Digital Griot