उत्तराखंड स्थापना दिवस पर देहरादून के आसमान में चमके 300 ड्रोन — भगवान शिव से लेकर ‘उत्तराखंड 25 वर्ष’ तक दिखा अद्भुत नजारा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं



देहरादून | उत्तराखंड स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी देहरादून का आकाश रविवार रात रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड कौशल विकास एवं रोजगार बोर्ड (यू-काडा) द्वारा आयोजित भव्य ड्रोन लाइट शो ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस शो में 300 से अधिक ड्रोन के माध्यम से भगवान शिव, केदारनाथ-बद्रीनाथ धाम, और “उत्तराखंड 25 वर्ष” जैसे आकर्षक दृश्य प्रदर्शित किए गए। साथ ही राज्य की लोक संस्कृति, पारंपरिक छोलिया नृत्य, और राज्य पक्षी हिमालयन मोनाल की सुंदर झलक ने सभी का मन मोह लिया।

यह कार्यक्रम उत्तराखंड की परंपरा और आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम साबित हुआ।
यू-काडा के एडीशनल सीईओ एस.एस. टोलिया ने कहा, “यह कार्यक्रम राज्य में नवाचार और तकनीकी विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।”

Vinod
Author: Vinod

Leave a Comment

  • Digital Griot