पाकिस्तान  के 23 नागरिकों  ने भारत जिंदाबाद के नारे लगाए और भारतीय नौसेना का किया धन्यवाद !

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पाकिस्तान  के 23 नागरिकों  ने भारत जिंदाबाद के नारे लगाए और भारतीय नौसेना का धन्यवाद कहा। ऐसा शायद ही कभी सुनने को मिलता है, जब कभी कोई पाकिस्तान का नागरित भारतीय सेना या फिर नौसेना को प्रशंसा करे।

लेकिन ये बात भी सही है की पाकिस्तानी नागरिकों ने भारत के समर्थन में नारे लगाए। इसके पीछे एक ऐसी वजह है, जिसके जलते आज 23 पाकिस्तानी नागरिकों की सुरक्षित वतन वापसी सुनिश्चित हो पाई है।

23 पाकिस्तानी नागरिकों दल में शामिल एक शख्स ने कहा, “हम सभी ईरान से समंदर के रास्ते पाकिस्तान जा रहा था। सोमालियों ने हाईजैक कर लिया था। रात से इंडियन नेवी पीछे लगी थी। पूरी रात सोमालियों ने मगजमारी की, लेकिन अब हमें छोड़ दिया गया है। हम आजाद हूं। इंडियन नेवी का शुक्रिया, इंडिया जिंदाबाद…।

भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को अरब सागर में अपहृत ईरानी जहाज और उसके चालक दल के 23 पाकिस्तानी नागरिकों को बचाया। नौसेना द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में, जहाज एफवी एआई कंबार 786 पर सवार पाकिस्तानी नागरिकों को ‘भारत जिंदाबाद’ के नारे लगाते और भारतीय नौसेना को धन्यवाद देते देखा जा सकता है।

Leave a Comment