देहरादून में 6 नवंबर से शुरू होने जा रहे तीन दिवसीय युवा महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। बैठक यमुना कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित की गई।
रेखा आर्या ने बताया कि इस वर्ष के युवा महोत्सव में राज्यभर के युवाओं को जोड़ने के लिए सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, और देहरादून के प्रतिष्ठित स्कूलों के बैंड को आमंत्रित किया गया है।
महोत्सव में इस बार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, फूड स्टॉल, ड्रोन कबड्डी, स्पोर्ट्स टेक हैकाथॉन, लोक नृत्य, भाषण, कविता लेखन, और लोकगीत प्रतियोगिताओं जैसे विविध आयोजन युवाओं को आकर्षित करेंगे।
खेल मंत्री ने कहा कि यह महोत्सव उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक युवा ऊर्जा का सुंदर संगम होगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया तेजी से जारी है और युवाओं में इसमें भाग लेने को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।










